back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर : भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने लगवाया टीका

– टीके का पहला डोज लगवाने पर प्रशंसकों व जनता को फोटो शेयर कर टीकाकरण जरूर कराने की अपील की कानपुर, 16 मई (हि.स.)। भारतीय टीम के चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने देश वासियों से अपील की है कि, कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि, इन दिनों कुलदीप अपने निवास कानपुर में परिवार के साथ रुके हुए है। उन्होंने आज कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन का टीका लगवाया। टीका लगवाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि जब भी मौका मिले तुरंत टीका लगवाएं सुरक्षित रहें, क्योंकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की आवश्यकता है। बताते चलें कि, भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव से पहले विराट कोहली और इशांत शर्मा, शिखर धवन, भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी पत्नी राधिका के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵