back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : मुख्‍य सच‍िव ने की कोरोना संक्रमण प्रतिशत कम होने पर कलेक्टरों के बेहतर कार्य की सराहना

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टरों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व नगर निगम आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक रायपुर, 15 मई (हि.स;)। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में शनिवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से कोरोना संक्रमण और नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रदेश के कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर निगम आयुक्तों को बैठक में प्रदेश में कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए बेहतर प्रबंधन के साथ काम करने के निर्देश दिए। जैन ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण की प्रतिशत कम होने पर कलेक्टरों के बेहतर कार्य की सराहना की। उन्होंने कलेक्टरों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय कर अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में वेंटिलेटर, आईसीयू बेड सहित उपकरणों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों एवं कोविड सेंटरों में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध सुनिश्चित हो। बैठक में प्रदेश में वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वैक्सीनेशन में अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को भी फ्रंटलाइन वारियर तथा अन्य लोगों के साथ प्राथमिकता देने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीजी टीका एप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से टीकाकरण के लिए सभी वर्गों का पंजीयन कराया जाना है। रविवार से होने वाले टीकाकरण को सीजी टीका एप के माध्यम से किया जाए। साथ ही वेब पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारी अपलोड किया जाना भी सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को टीकाकरण के लिए अनावश्यक रूप से लाइन लगना न पड़े। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि आगामी 20 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के छह जिले बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों से वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। इन जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों सहित सभी अन्य जानकारी अद्यतन कर ली जाए। वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में कोरोना प्रकरणों का ट्रेंड डाउनवर्थ हो रहा है। विगत एक सप्ताह के कोरोना रिपोर्ट से कोरोना संक्रमण की दर में काफी कमी आई है। आज की स्थिति में कोरोना संक्रमण की दर 12 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मरीजों की बेहतर देख भाल की जाए जिससे कि मरीज गंभीर स्थिति में न आए। उन्होंने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने कोविड के साथ-साथ सभी शासकीय अस्पतालों में स्थायी रूप से वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाया जाए, ताकि भविष्य में भी इसका उपयोग किया सके। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने पर बल दिया। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵