back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचकूला और चंडीगढ़ की सड़कों पर सात घंटे किसानों का हंगामा

-रूट डायवर्ट होने से हजारों यात्री हुए परेशान -कई बैरिकेड तोड़ने पर भी नहीं पहुंच सके राजभवन -राज्यपालों के प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर लौटे चंडीगढ़, 26 जून (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के कई जिलों से किसान शनिवार को चंडीगढ़ में पहुंचे। किसानों ने सात घंटे पंचकूला व चंडीगढ़ की सड़कों पर हंगामा किया। जगह-जगह बैरिकेड तोड़कर किसानों ने कई बार चंडीगढ़ राजभवन तक कूच करने का प्रयास किया। किसानों को राज्यपाल के प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर वापस लौटना पड़ा। इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों ने सात माह पूरे होने पर आज चंडीगढ़ स्थित राजभवन की तरफ कूच किया। किसानों को रोकने के लिए सुबह से ही हरियाणा व चंडीगढ़ पुलिस ने राजभवन की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर रखा था। हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हुए किसान बीकेयू प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में पंचकूला के एंट्री प्वांइट पर जमा हुए। हरियाणा के किसानों ने दोपहर करीब एक बजे पंचकूला के प्रवेश पर बना बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढऩा शुरू किया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने पुलिस द्वारा पंचकूला, नाडा साहिब आदि क्षेत्रों में लगाए बैरिकेड तोड़ दिए। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद किसान आगे बढ़ते रहे। पुलिस ने हरियाणा से आए हुए किसानों पंचकूला के सेक्टर-छह के निकट चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद किसान वहीं बैठ गए और बिजली निगमों के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया और थोड़ी-थोड़ी देर बार बैरिकेडिंग हटाकर चंडीगढ़ राजभवन तक बढऩे का प्रयास किया। इस बीच भारी पुलिस बल के साथ राज्यपाल के एडीसी पंचकूला-चंडीगढ़ की सीमा में पहुंचे और गुरनाम सिंह चढूनी से ज्ञापन लिया। किसानों ने नलकूप कनेक्शन न दिए जाने, बिजली के बिलों में कटौती नहीं करने पर निगमों के विरुद्ध धरना दिया। पुलिस प्रशासन के समझाने पर देर शाम किसान पंचकूला से वापस हुए। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...