back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में CM को हटाने के आरोप पर मंत्री नितिन नबीन का पलटवार, कहा- हम काम करेंगे, विपक्ष केवल बातें करता है

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के पास काम करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अनर्गल बातें कर रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटा सकती है। इस पर राज्य सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि कहा जा रहा है बीजेपी अब कमांडिंग पोजिशन में आ रही है और सीएम को भी हटा सकती है, तो उन्होंने कहा कि विपक्ष यह सब कहता रहे, अनर्गल प्रलाप करता रहे। हमें काम करने का मौका मिला है और हम काम करेंगे। पहले भी विपक्ष केवल बातें करता था और आज भी वही कर रहा है। नबीन ने कहा, “विपक्ष को काम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें अपनी भूमिका सकारात्मक तरीके से निभानी चाहिए। मुद्दा न मिलने पर वे ऐसी बातें कर रहे हैं।”

”पीएम और सीएम के विजन पर केंद्रित रहेगा एनडीए का शासन”

मंत्री नितिन नबीन ने कहा “जनता ने एनडीए को सरकार बनाने का मौका दिया है और अब एनडीए विकास योजनाओं पर फोकस करेगा। हमने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के विजन के अनुसार बिहार को कैसे विकसित बनाया जाए, हम इस पर काम करेंगे।”

मौलाना अरशद मदनी के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि भारत ही वह देश है जहां विभिन्न धर्मों के लोग शांति से साथ रहते हैं और इसे बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा “कुछ लोग देश में अलगाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।” गौरतलब है कि मौलाना अरशद मदनी ने भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार ऐसी नीतियां लागू कर रही है जिससे मुसलमानों की स्थिति कमजोर बनी रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...