back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीकाकरण महाअभियान : स्थानीय बोली में गीत गाकर कोरोना वॉलेंटियर्स जगा रहे जागरूकता

भोपाल, 25 जून (हि.स.) । टीकाकरण महाअभियान में जागरूकता का कार्य पूरे प्रदेश में जारी है। संचार के विभिन्न माध्यमों को अपनाते हुए कोरोना वैक्सीन के लाभ और कोरोना नियंत्रण के लिये अनुकूल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। जन-जागरूकता के लिये अनेक नवाचार भी किये जा रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से कोरोना वॉलेंटियर्स लगातार ग्रामीणों से सम्पर्क कर विभिन्न तरीकों को अपनाते हुए जागरूकता के कार्य में लगे हैं। उमरिया जिले के ग्रामीण अंचलों में ग्रामवासियों को वैक्सीन का महत्व समझाने और वैक्सीनेशन कराने के लिये गीतों के माध्यम से संदेश देकर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरिया में जन अभियान परिषद से जुड़े कोरोना वॉलेंटियर स्थानीय बोली में गीत गाकर टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। कोरोना वालेंटियर हिमांशु तिवारी बताते है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनोरंजन के साथ कोरोना नियंत्रण के लिये रखी जाने वाली सावधानियों और वैक्सीन से होने वाले फायदों से ग्रामवासियों को अवगत कराने का सिलसिला जारी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। समझाइश के बाद गाँव के लोग न केवल वैक्सीन लगवाने को तैयार हुए बल्कि कोविड नियंत्रण के लिये अनुकूल व्यवहार भी अपना रहे हैं। "यह टीका नहीं संजीवनी है-टीके के हथियार से कोरोना बीमारी को हराना है" जैसे प्रभावी संदेशों को गीतों के माध्यम से जनता के बीच में पहुँचाया जा रहा है। साथ ही वैक्सीन के संबंध में फैली अफवाहों को दूर करने का काम भी कोरोना वॉलेंटियर्स कर रहे हैं। गीत मंडली में हिमांशु तिवारी, महेंद्र तिवारी, पारस सिंह, सरिता तिवारी, राघवेंद्र सिंह, दीप्ति सिंह, मणिदीप मिश्रा, ऋषभ तिवारी बखूबी अपने दायित्व निभा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

सोहेल खान ने हेलमेट न पहनने पर माफी मांगी, क्लॉस्ट्रोफोबिया को बताया वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान हाल ही में उस समय विवादों में घिर गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵