back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुकेश खन्ना के बाद अब परेश रावल के निधन की उड़ी अफवाह

सुरभि सिन्हा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के निधन की अफवाहें उड़ रही हैं। किरण खेर, मीनाक्षी शेषाद्रि, लकी अली और मुकेश खन्ना के बाद अब इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से चल रही है। यही नहीं फैंस इस फेक खबर के जरिये सोशल मीडिया पर परेश रावल को श्रंद्धाजलि भी अर्पित कर रहे हैं। वहीं अब परेश रावल ने ट्वीट कर खुद इस फेक खबर का खंडन किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लाफ्टर हाउस नाम से इस एकाउंट से परेश के निधन की ख़बर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा गया- ‘आज दिनांक 14 मई 2021 को सुबह 7 बजे फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल जी की मृत्यु हो गयी।’ इसके साथ उनकी फोटो पर दीये लगा दिये गये और तस्वीर पर लिखा- अत्यंत दुख के साथ सूचित किया गया कि फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल हमारे बीच नहीं रहे।’ वहीं अब परेश रावल ने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘आपकी ग़लतफ़हमी के लिए माफ़ी चाहता हूं, क्योंकि 7 बजे के बाद भी सोता रहा। ‘ परेश रावल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी लम्बी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं। परेश रावल अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं । वर्कफ़्रंट की बात करें तो परेश रावल जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘तूफ़ान’ में नजर आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में कई बदलाव भी होते हैं जिनसे...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵