back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अघोषित आपातकाल चल रहा है, संवैधानिक संस्थाओं को बंद किया जा रहा है : डोटासरा

बीकानेर, 25 जून (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को बीकानेर में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आज की तारीख में अघोषित आपातकाल चल रहा है। दिनों-दिन संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। एक तरह से दादागिरी, तानाशाही के साथ किसानों के साथ अत्याचार, नोटबंदी मनमर्जी करके घोटाला फिर राफेल में घोटाला कर दिया गया। दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे डोटासरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को 25 के 25 सांसद दिए। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के सामने कोई नहीं बोल रहा है। देश की संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। जनहित का कार्य नहीं किया जा रहा है। ये सब झूठों के बादशाह है, ये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाले लोग है। ये सब राष्ट्रवादी होने का ढोंग रचते हैं सही मायनों में अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे ये लोग। इनको बोलने का हक तक नहीं है। एक सवाल के जवाब में डोटासरा ने कहा कि यदि फोन टैपिंग हुई है तो एफआईआर राजस्थान में होनी चाहिए न कि दिल्ली में। राजस्थान के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्र में मंत्री है उनको यहां आना चाहिए, दिल्ली में एफआईआर करके वे तानाशाही करना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि आपने कौनसे राज्य के जिले में गजेंद्र सिंह जी को देखा है। वे एक जलसंसाधन मंत्री है और पानी के लिए फूटी कौड़ी तक राज्य को नहीं दी जबकि उन्हें तो राज्य को विशेष पैकेज दिलाना चाहिए। वे बोले कि वसुंधरा राजे को साइडलाइन कर गजेंद्रसिंह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस संगठन व राजनीतिक नियुक्तियां जल्द ही कार्यकर्ताओं को ही मिलेंगी। वे बोले कि कार्यकर्ता के कारण से ही हम यहां है और सरकार में है। नियुक्तियां करना हमारी प्राथमिकताओं में है। -हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵