back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में डेटा ब्रीच ने लाखों उपभोक्ताओं को जोखिम में डाला

बेंगलुरू, 25 जून (आईएएनएस)। भारत में एक प्रमुख ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में गंभीर डेटा उल्लंघन में 34 लाख से अधिक ग्राहकों से संबंधित जानकारी से समझौता किया गया है। साइबर सुरक्षा और डेटा स्टार्टअप टेक्नीसेंट ने इसकी पुष्टि की। ग्राहकों के डेटा को 15 जून को डेटा शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए रखा गया है। इस घटना की सूचना टेक्नीसेंट द्वारा कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) को दी गई है। टेक्निसेंट के संस्थापक और सीईओ नंदकिशोर हरिकुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से भारतीयों में वित्तीय धोखाधड़ी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि डेटाबेस में मौजूद इन डिटेल्स का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन और फोन के जरिए विभिन्न घोटालों के माध्यम से ब्रीच का शिकार हुए लोगों को लक्षित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, भारत में डेटा सुरक्षा प्राधिकरण की कमी के कारण ऐसे मामलों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इस तरह की घटनाओं की पहचान भले ही कर ली जाती है, किसी नियामक निकाय का न होना एक ही ब्रांड के साथ बार-बार उल्लंघन होने की संभावनाएं बढ़ती जाती हैं। लीक हुए डेटा में व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) जैसे नाम, ग्राहक आईडी, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल आईडी, ट्रेड लॉगिन आईडी, शाखा आईडी, शहर और देश शामिल हैं। सुरक्षा उल्लंघन की पहचान टेक्निसेंट के डिजिटल जोखिम निगरानी उपकरण इंटीग्रेइट द्वारा की गई थी। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵