back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरिद्वार जिले में 16 से 31 जुलाई तक हरेला पर्व

हरिद्वार 25 जून (हि. स.)। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने शुक्रवार को बैठक में हरिद्वार जिले में अधिकारियों को हरेला पर्व योजनाबद्ध तरीके से मनाने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारियों से अपील की है कि वह अपने कार्यालयों की छतों में रूफ टॉप गार्डनिंग की व्यवस्था करें। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनपद में 16 से 31 जुलाई तक हरेला पर्व मनाने का निश्चय हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व 16 जुलाई से शुरू होगा। 31 जुलाई तक जिले में वृहद पौधरोपण अभियान किया जाएगा। कार्यालय परिसरों को हराभरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के तटबन्धों के आसपास भी पौधरोपण किया जाए। इससे बाढ़ जैसी आपदाओं को कम करने में मदद मिल सकती है। इस पुनीत कार्य में औद्योगिक घरानों, अखाड़ों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाए। बैठक में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डाॅ. ललित नारायण मिश्रा ने भी पौधरोपण पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि वन विभाग लगभग 65 हजार पौधे (साल, शीषम, कंजू, कनक चम्पा, अमलतास, अमरूद, आवंला, बेहड़ा, जामुन आदि) उपलब्ध कराएगा। मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि उनका विभाग लगभग आठ हजार पौधे इस अभियान के लिए उपलब्ध कराएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

सावन में कम खर्च में करें इन धार्मिक शहरों की यात्रा, मिलेगा शिव दर्शन और जलाभिषेक का सौभाग्य

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सावन का पवित्र महीना जल्द ही शुरू होने जा रहा है। यह समय पूरे देश में शिवभक्ति और...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵