back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक

जयपुर,14 मई(हि.स.)। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर बनीपार्क स्थित कार्यालय में भगवान परशुराम की मूर्ति का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप भातरा ने बताया कि बनीपार्क स्थित कार्यालय में परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की भव्य झांकी सजाई गई व आलौकिक श्रृंगार किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने ज्योतिशाचार्य पं. पवन शर्मा शर्मा के आचार्यत्व में परशुराम जी की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिशेक किया गया। पंचामृत के बाद भगवान परशुराम जी की आरती उतारी गई। इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम जी का व्यक्तित्व व कृतित्व हमें जीवन में प्राणी मातृ की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष परशुराम पखवाडे को सेवा पखवाडे के रूप में मनाया जा रहा है। महासभा की जयपुर शहर ईकाई, देहात इकाई और प्रदेष के सभी जिलों में परशुराम जी की पूजा अर्चना का आयोजन घर घर में हुआ। रेलवे स्टेशन स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर भी कोरोना नियमों के तहत परशुराम जी की पूजा अर्चना भी आयोजित हुई। साथ ही ब्राह्मण समाज के सभी लोग अपने अपने घरों पर दीपक भी जलाये। इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा के साथ ज्योतिशाचार्य पवन शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेषाध्यक्ष संदीप भातरा, सुश्री सौम्यता मिश्रा व लोकेश शर्मा कोविड नियमों की पालना के साथ उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है…’ जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान का जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से जिया शंकर और यूट्यूबर-अभिनेता अभिषेक मल्हान को लेकर सगाई और अफेयर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...