back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिलहाल अमेरिका की हिरासत में रहेगा आतंकी तहव्वुर राणा

वॉशिंगटन, 25 जून (हि.स.)। मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादी तहव्वुर राणा अमेरिका की ही हिरासत में ही रहेगा। तहव्वुर को भारत ने भगोड़ा घोषित किया है। अगस्त 2018 में भारत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। संघीय अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। संघीय अदालत के मजिस्ट्रेट जज जैकलीन चुलजियान ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों और अभियोजकों को 15 जुलाई तक अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने का आदेश दिया। जब तक संघीय अदालत उसे भारत को प्रत्यर्पित करने का फैसला नहीं लेती, तब तक वह अमेरिकी में हिरासत में रहेगा। सुनवाई के दौरान राणा की दोनों बेटियां अदालत में मौजूद रहीं। राणा ने जम्पसूट के साथ काला चश्मा पहना था। उसके पैर बंधे हुए थे। भारतीय अधिकारियों का आरोप है कि राणा ने अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलमैन हेडली के साथ मिलकर पाकिस्तान के आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा या आर्मी ऑफ द गुड की मदद करने के लिए मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों की साजिश रची थी। राणा और हेडली ने पाकिस्तान के मिलिट्री हाई स्कूल से साथ में पढ़ाई की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵