back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रिटिश पेट्रोलियम ने रोजनेफ्ट से नाता तोड़ने की घोषणा तो की लेकिन अलग होने की मंशा नहीं

नयी दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में जब कई कंपनियां धड़ाधड़ वहां से अपना कारोबार समेटने की घोषणा कर रहीं थीं तो इसी झोंके में ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) ने भी रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनी रोजनेफ्ट में अपनी हिस्सेदारी खत्म करने की घोषणा कर दी। लेकिन फरवरी में इस संबंध में की गयी घोषणा के बावजूद बीपी की मंशा रोजनेफ्ट छोड़ने की दिख नहीं रही है। एनर्जी इंटेलिजेंस के मुताबिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बीपी ने रोजनेफ्ट या दोनों कंपनियों के किसी भी संयुक्त उपक्रम में अपनी हिस्सेदारी छोड़ने की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया है। रोजनेफ्ट के शेयरधारकों के करीबी सूत्रों ने बताया कि बीपी अब भी रोजनेफ्ट का एक शेयरधारक है और वह शेयरधारक समझौते के तहत रूस के भागीदारों के साथ लगातार बातचीत भी कर रहा है। बीपी से जब इस विषय में पूछा गया तो उसने लिखित जवाब दिया, जिसमें उसने 27 फरवरी को जारी प्रेस विज्ञप्ति को ही दोबारा उद्धृत किया है। बीपी ने कहा कि वह इस दिशा में काम कर रहा है लेकिन इसके बारे में कोई अपडेट अभी कंपनी के पास नहीं है। बीपी ने यह भी दावा किया था कि उसके दो निदेशक रोजनेफ्ट बोर्ड से तत्काल प्रभाव के साथ 27 फरवरी को इस्तीफा दे देंगे। ये दो निदेशक बीपी के मौजूदा सीईओ बर्नार्ड लूनी और पूर्व सीईओ बॉब डडली हैं। बीपी के ये दावे धरातल पर कहीं नहीं दिखते। दोनों निदेशक अब भी रोजनेफ्ट की वेबसाइट पर निदेशक के रूप में दिख रहे हैं। रूस के सूत्रों ने एनर्जी इंटेलीजेंस को बताया कि उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा कि बीपी रूस के पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों के नाम रोजनेफ्ट के शेयरधारकों की जून में होने वाली वार्षिक बैठक में चुनाव के लिये पेश करे। नये उम्मीदवारों की सूची पर मई तक अनुमोदन जरूरी है। संयुक्त उपक्रम और तेल खरीद बीपी न सिर्फ रोजनेफ्ट के साथ अब तक जुड़ा है बल्कि दोनों के संयुक्त उपक्रम में भी उसकी भागीदारी जारी है। रोजनेफ्ट के साथ बीपी के तीन संयुक्त उपक्रम हैं, जिनमें से तास-यूरख नेफ्तेगास्दोबाइचा में बीपी की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी, खरमपूरनेफ्तेगास में बीपी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और यरमाक नेफ्तेगास में भी बीपी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीपी की रूस आधारित इकाई बीपी रशियन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने रोजनेफ्ट को 11 मार्च को खरमपूरनेफ्तेगास के बोर्ड में अपने द्वारा नामित सदस्य स्टीफन रेमर को हटाने के बारे में सूचना दी थी। बीपी ने स्टीफन की जगह अफ्गान हुसेनोव का नाम प्रस्तावित किया था। बीपी ने निदेशक बदलने के विषय में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक बीपी रूस से तेल की खरीद भी जारी रखे हुये है लेकिन वह अपने अनुबंधों पर टिका है और वह खेप बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहा है। बीपी ने बयान में कहा है कि वह रूस की कंपनियों के साथ तेल और गैस की खरीद के लिये कोई नया समझौता नहीं करेगा। बीपी सभी प्रतिबंधों को मानना जारी रखेगा। सूत्रों ने बताया कि बीपी के अलावा एक्सॉन मोबिल, शेल और एक्वि नोर भी रूस से अपना कारोबार समेटने की जल्दी में नहीं दिख रहे हैं। इन कंपनियों ने रूस में जारी परियोजनाओं से अपने हाथ खींचने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है। हालांकि, नयी परियोजनाओं को शुरू करने को लेकर बातचीत बंद हो गई है लेकिन पुरानी परियोजनाओं पर पूर्ववत काम हो रहा है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵