back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेशावर को हराकर मुल्तान ने जीता पीएसएल-6 का खिताब

अबु धाबी, 25 जून (आईएएनएस)। सोहेब मकसूद (नाबाद 65) और रिली रॉसोउव (50) रन के अर्धशतकों की बदौलत मुल्तान सुल्तान ने यहां शेख जैयद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के छठे संस्करण के फाइनल मुकाबले में पेशावर जाल्मी को 47 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मुल्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मकसूद के 35 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन और रॉसोउव के 21 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्के के सहारे 50 रन की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। पेशावर की ओर से शोएब मलिक ने 28 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाए। मुल्तान की तरफ से इमरान ताहिर ने तीन विकेट लिए जबकि इमरान खान और ब्लेसिंग मुजाराबानी को दो-दो विकेट मिले और सोहेल तनवीर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर टीम का कोई बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका। उसकी पारी में शोएब के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने 36, रोवमैन पोवेल ने 23 और शेरफाने रुथरफोर्ड ने 18 रन बनाए। इससे पहले, मुल्तान की पारी में मकसूद और रॉसोउव के अलावा शान मसूद ने 37 रन और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 30 रन बनाए जबकि खुशदील शाह 15 रन बनाकर नाबाद रहे। पेशावर की तरफ से सामीन गुल और मोहम्मद इमरान को दो-दो विकेट मिले। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...