back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विहिप व बजरंग दल युवाओं का रक्त व प्लाज़्मा डोनेट

जोधपुर, 14 मई (हि.स.)। रक्त व प्लाज़्मा की भारी कमी को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर द्वारा रक्तदान महाभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को केशव प्रखंड का अम्बेडकर पार्क व बनाड़ प्रखंड का अनोप वाटिका में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर संयोजक रोहित चितारा ने बताया कि बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्त व प्लाज़्मा डोनेट किया। साथ ही रक्तदान के लिए आई उम्मेद अस्पताल की डॉ प्रियव्रत राजपुरोहित व उनकी टीम का परशुराम जयंती के उपलक्ष में भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही प्रत्येक रक्तवीर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु सैकड़ों लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया गया। बनाड़ प्रखंड मंत्री मुकेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में विहिप के पण्डित राजेश दवे, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, पार्षद मंजू चौहान, सुरजीत राजपुरोहित, गोपाल प्रजापत, प्रकाश कुमावत, राहुल, धीरज, ललित, लादूराम राठौड़, डूंगरमल चौहान, सुधीर सांखला, राजेंद्र चौहान, भगवती प्रसाद, योगेश सांखला, नवीन चौहान ने सहयोग किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर दिल्ली में बवाल, VHP ने विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 दिसंबर 2025 को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...