back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द महिला चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया

बेतिया, 13 मई (हि.स.)। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में हंगामे के दौरान परिजनों ने महिला चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के महिला चिकित्सक कुमारी अमृता ने गुरुवार को बताया कि वह आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान बुधवार की देर रात कुछ लोग मरीज को लेकर अस्पताल में आए। अस्पताल में आने के उपरांत उन्हें सूचना मिली कि कुछ मरीज आए हुए हैं। तैयार होकर जा ही रही थी कि मरीज के परिजन डॉक्टर के चेंबर में आए और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने चप्पल चला कर मार दिया तथा उनके साथ बदसलूकी भी किया। उन्होंने बताया कि वे दोपहर से ही ड्यूटी के उपरांत कई मरीजों का कोविड जांच किया था तथा उनका इलाज भी किया था। बावजूद इसके देर संध्या कुछ मरीज के परिजनों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। अनुमंडलीय अस्पताल में हंगामे की सूचना के बाद शिकारपुर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी संदीप गोल्डी एवं पुलिस निरीक्षक केके गुप्ता समेत काफी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचे, उसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक को समझा-बुझाकर मरीजों की सेवा में लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को भी समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। इस समय विवाद ठीक नहीं है। सभी लोग एक दूसरे से मिलकर मदद करें, ताकि को कोरोना जैसे वायरस से मुक्ति मिले। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵