back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदिरा गांधी की तरह विरोधियों को कुचलने के नीति अपनाए हुए हैं मुख्यमंत्री गहलोत- देवनानी

अजमेर, 25 जून(हि.स.)। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरी तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तर्ज पर काम करते हुए प्रदेश में मिनी इमरजेंसी लगाई हुई है। पिछले करीब एक साल से हालात ऐसे बना दिए गए हैं, जिससे इमरजेंसी का ही अहसास होता है। शुक्रवार 25 जून को इमरजेंसी की याद करते हुए विधायक देवनानी ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही। देवनानी ने कहा कि जिस नीति पर गहलोत सरकार चल रही है और जो हश्र इंदिरा गांधी सरकार का हुआ था, वही हालत गहलोत सरकार का भी होगा। उन्होंने कहा कि गहलोत अपनी कुर्सी बचाने और पदलोलुपता के कारण अपनी ही पार्टी के विधायकों की आवाज को कुचलने में लगे हुए हैं। खुद कांग्रेस के विधायकों ने सरकार पर फोन टेपिंग के आरोप लगाए हैं। गहलोत ने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कांग्रेस विधायकों की 32 दिन तक बाड़ाबंदी कराई। इन विधायकों को अनेक तरह के प्रलोभन दिए और दबाव की राजनीति अपनाई। कुल मिलाकर गहलोत का मकसद जनप्रतिनिधि विधायकों की आवाज दबाकर अपनी सत्ता को बनाए रखना रहा। देवनानी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाने में पीछे नहीं रहे, वे जनता के हितों की कैसे रक्षा कर सकते हैं और कैसे जनता के सगे बने रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए कुछ भी कर सकते हैं और कर रहे हैं। देवनानी ने कहा कि मोदी सरकार पर राज्य सरकारों के गिराने का आरोप लगाने वाले कांगे्रसी पहले खुद की गिरेबां में झांकें। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में सौ से अधिक बार राज्य सरकारों को गिराया था। यह राजनीतिक इतिहास देख लेंगे, तो कांग्रेसियों की आंखें खुल जाएंगी। पत्रकार वार्ता में शहर भाजपा अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, शहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास सोनगरा, महामंत्री राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद अनीश मोयल, रचित कच्छावा आदि भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...