back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंडीगढ़: कोरोना योद्धा सीआईए प्रभारी का निधन, डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 13 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कोरोना योद्धा इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लगभग एक माह तक कोरोना से जूझने के बाद गुरुवार सुबह गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्तमान में वह नारनौल में सीआईए प्रभारी के पद पर तैनात थे। जारी शोक संदेश में डीजीपी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश पिछले दो सप्ताह में ही हमने अपने दो डीएसपी को खोया था। आज हरियाणा पुलिस का एक और कोरोना योद्धा महामारी से लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गया। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए पुलिसकर्मी लगातार बाहर ड्यूटी पर तैनात हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। अब तक हरियाणा पुलिस के दो डीएसपी सहित 24 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के मोर्चे पर शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धाओं को खोना राज्य पुलिसबल के लिए एक बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि जानलेवा महामारी के दौर में हरियाणा पुलिस का हर जांबाज जान हथेली पर रखकर जनसेवा में जुटा है। विभिन्न मोर्चों पर डटे पुलिसकर्मियों द्वारा संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कई कर्मी वायरस के संपर्क में आ रहे हैं। कोरोनोवायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते हमने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिस लाइनों में पुलिसकर्मियों के लिए कोविड केयर सुविधा का निर्माण भी किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों से अपील करते हुए कहा कि विभिन्न कर्तव्यों के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें और कोविड नियमों का सही ढंग से पालन करते हुए स्वयं सहित अन्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵