back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेबी बॉय के स्वागत पर बोले विक्की कौशल, 2025 को बताया जिंदगी का सबसे खास साल

7 नवंबर 2025 को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया, जिसे विक्की ने अपने जीवन का सबसे सुकूनभरा पल बताया। पिता बनने को उन्होंने साल 2025 का सबसे बड़ा और यादगार अनुभव कहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों लिहाज से बेहद खास साबित हुआ है। एक तरफ उनकी फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पिता बनकर अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत की। 7 नवंबर 2025 को विक्की और कैटरीना कैफ ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया। इस खुशी को विक्की ने अपने जीवन का “2025 का सबसे बड़ा पल” बताया है।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

बेटे के जन्म की जानकारी विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने इमोशनल पोस्ट में लिखा, “हमारी खुशी का बंडल आ गया है। बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025 – कैटरीना और विक्की।” यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इंडस्ट्री के तमाम सितारों के साथ फैंस ने भी कपल को जमकर बधाइयां दीं।

पिता बनने पर क्या बोले विक्क

हाल ही में GQ को दिए एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने के अनुभव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “इस साल पिता बनना मेरे लिए 2025 का सबसे बड़ा और सबसे खास पल है। यह एक जादुई एहसास है। मैं सोचता था कि यह पल बहुत इमोशनल होगा, लेकिन असल में यह मेरी जिंदगी का सबसे सुकून देने वाला अनुभव बन गया।”

सितंबर में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

विक्की और कैटरीना ने सितंबर 2025 में एक प्यारी-सी पोलरॉइड तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तस्वीर में विक्की कैटरीना का बेबी बंप थामे नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में लिखा था, “खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।”दिसंबर 2021 में राजस्थान में सादे समारोह में शादी करने वाले इस स्टार कपल के फैमिली प्लान्स को लेकर फैंस लंबे समय से कयास लगा रहे थे। कैटरीना की ड्यू डेट अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बताई जा रही थी, लेकिन 7 नवंबर की सुबह जैसे ही बेटे के जन्म की खबर आई, इंटरनेट जश्न में डूब गया।

वर्क फ्रंट पर भी मजबूत तैयारी

जहां विक्की की निजी जिंदगी खुशियों से भरी है, वहीं उनका प्रोफेशनल फ्रंट भी बेहद मजबूत नजर आ रहा है। वर्ष 2026 में वह पहली बार फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...