back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बास्केट बॉल खेलती नजर आईं अभिनेत्री नीतू चंद्रा, वायरल हुआ वीडियो

अभिनेत्री नीतू चंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।वीडियो में वह 50 के चैरिटी चैलेंज की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनके हाथ में बास्केटबॉल नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने गेम कोर्ट का नजारा भी दिखाया है। इस मजेदार वीडियो में वह अपनी बास्केटबॉल स्किल्स भी फैन्स को दिखा रही हैं। वीडियो के कैप्शन में नीतू चंद्रा ने लिखा -‘आपको क्या लगता है कि हमारी टीम ने कितना पॉइंट बनाए?’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और नीतू से उनके बास्केटबॉल के स्किल्स को देखकर तारीफ कर रहे हैं। नीतू ने साल 2005 में आई फिल्म ‘गरम मसाला’ से बॉलीवुड में कदम रखा और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु की कई फिल्मों में अभिनय किया है,जिसमें गोदावरी, ट्रैफिक सिग्नल, ओये लकी लकी ओये, अपार्टमेंट आदि शामिल हैं। नीतू जल्द ही हॉलीवुड की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से लेकर आज तक कई एक्ट्रेसेस आईं जिहोंने अपनी एक्टिंग का जादू ऐसा चलाया की लोग...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵