back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अश्लील फोटो भेजकर महिला अफसर को ब्लैकमेल करने वाले शातिर पर एफआईआर

शिमला, 12 मई (हि.स.)। राजधानी शिमला में एक प्रोजेक्ट में कार्यरत महिला अफसर के मोबाइल पर एक अज्ञात शातिर व्यक्ति ने एडिट कर उसके अश्लील फोटो भेज दिए। इतना ही नहीं, आरोपित ने कई अश्लील मैसेज भी महिला अफसर को भेजे और उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने इस बात की शिकायत महिला पुलिस थाने में की, जिसके बाद आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में बड़े ओहदे पर तैनात है। पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात शख्स पिछले कई दिन से मैसेज भेज रहा था। हालांकि शख्स ने अपनी पहचान उजागर नहीं की है। 12 मई की सुबह आरोपित ने फोटोशॉप पर महिला के फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और महिला के मोबाइल पर भेज दिया। ऐसा करने पर महिला अफसर ने आरोपित का नम्बर ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद वह दूसरे मोबाइल नम्बरों से मैसेज कर उसके फोटो को फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार इसके बाद आरोपित ने उसे कई फोन कॉल भी किये। एस.पी. शिमला मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि महिला पुलिस थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵