back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चौकीदार हत्याकांड की जांच में जुटी पांच थाने की पुलिस, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

दुमका, 24 जून (हि.स.)। चौकीदार हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पांच थाने की पुलिस जुटी है। घटनास्थल से 35 किलोमीटर दूर जामा थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल में मृतक चौकीदार की जली कार मिली है। इसको लेकर एसडीपीओ, मुख्यालय विजय कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। अवैध संबंध में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले एसपी अम्बर लकड़ा भी डॉग स्क्वायड को लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। काठीकुंड, शिकारीपाड़ा, मुफस्सिल थाना समेत तीन थाना के सीमावर्ती मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोमुहानी गांव के मोड़ के समीप वर्दीधारी चौकीदार का खून से लथपथ शव बुधवार की सुबह मिली थी। वहीं, कार बरामद करने जामा और मसलिया की पुलिस पहुंची थी। मृतक चौकीदार मो सब्बीर अंसारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदों के धनवारी गांव का निवासी है। पुलिस का मानना है कि अवैध संबंध में उसकी हत्या की गई है। चौकीदार ने दो शादियां की थी। एक पहाड़िया समुदाय से दूसरी मुस्लिम समुदाय से थी। उसका पहाड़िया समुदाय की एक शादी शुदा महिला से अवैध संबंध भी था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों के जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफल होगी। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...