back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निकाय चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर शनिवार को आंदोलन करेगी भाजपा : पंकजा मुंडे

मुंबई, 24 जून(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय मंत्री एवं महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी 26 जून (शनिवार) को प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख एक हजार स्थानों पर चक्काजाम करेंगे। पंकजा ने कहा कि इस मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से भी मिलेगा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की गुरुवार को हुई बैठक के बाद पंकजा मुंडे ने बताया कि बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि देवेंद्र फडणवीस ने बतौर मुख्यमंत्री; स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को बचाने का प्रयास किया था। इसके बाद राज्य में सत्ता बदल गई और वर्तमान सरकार ने ओबीसी आरक्षण को बचाने का प्रयास नहीं किया। उच्चतम न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण के लिए जो कागजात मांगे थे, वह मौजूदा सरकार ने नहीं दिया। इसलिए वर्तमान सरकार की गलती की वजह ओबीसी आरक्षण रद्द हो गया है। पंकजा मुंडे ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री सिर्फ गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मंत्रियों का काम निर्णय लेने का है लेकिन मंत्री ही आंदोलन की धमकी देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द होने से ओबीसी समाज चिंतित है। राज्य सरकार ने अब कुछ जिलों में स्थानीय निकाय का चुनाव भी घोषित कर दिया है। इसी वजह से भाजपा ओबीसी समाज को न्याय दिलाने के लिए 26 जून को आंदोलन करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵