back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूसरी कंपनियों को वैक्सीन निर्माण के संकेत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

नई दिल्ली, 13 मई (हि. स.)। भारत बायोटेक के अलावा दूसरी स्वदेशी वैक्सीन कम्पपनयों को कोवैक्सीन का निर्माण करने के संकेत मिले हैं । जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की है। अगर ऐसा होता है तो भारत की क्षमता में इजाफा होगा और वैक्सीन की कमी की शिकायत दूर होगी। गुरुवार को नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि , लोगों का कहना है कि दूसरी कंपनियों को भी कोवैक्सीन बनाने के लिए दिया जाए। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि जब हमने इस बारे में कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी (भारत बायोटेक) के साथ जिक्र किया तो उन्होंने इसका स्वागत किया। इस वैक्सीन के तहत लाइव वायरस निष्क्रिय हो जाता है और यह केवल बीएसएल3 लैब में ही होता है। वीके पॉल के इस बयान का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया। सीएम केजरीवाल ने कहा, ये सरकार का बेहद स्वागत योग्य कदम है। ये उत्पादन (वैक्सीन) में तेजी लाएगा। मैं केंद्र सरकार से ये भी आग्रह करता हूं कि वे विदेश से सीधे वैक्सीन मंगवाए बजाय इसके कि हर राज्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक दूसरे के खिलाफ बोली लगाए। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, हमें इस बात की बेहद खुशी है कि केंद्र सरकार दूसरी कंपनियों के को-वैक्सीन निर्माण पर राजी हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि वे वैक्सीन को वन नेशन के रूप में आयात करने के हमारे दूसरे सुझावों पर भी गंभीरता से विचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक ही को-वैक्सीन की निर्माता कंपनी है। को-वैक्सीन स्वदेशी वैक्सीन है और देश में जो टीकाकरण अभियान चल रहा है उसमें ये अग्रणी भूमिका में है। हिन्दुस्थान समाचार / श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...