back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिम्स में चल रहे आंदोलन पर हुआ समझौता

रांची, 24 जून (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के प्रयास से रिम्स में चल रहे आंदोलन पर समझौता हुआ है। राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ गुरुवार को विभाग के अधिकारियों और आउट सोर्सिंग एजेंसी टीएनएम कंसलटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अभय तिवारी तथा कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रीति मेहता, अनुषा कुमारी, शमशाद आलम, शफीक आलम ने लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आउट सोर्स कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनने के बाद रिम्स के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार से पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की और यह भरोसा दिलाया कि राज्य के युवाओं के हक अधिकारों को लेकर संजीदा है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आउट सोर्सिंग के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाते हुए लिखित करार के अनुपालन निर्देश दिया। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड के लोगो के हक एवं अधिकारों के प्रति जवाबदेह सरकार राज्य में कायम है। लूट एवं अन्याय की छूट किसी को नही दी जा सकती है। प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री के संवेदनशील रवैये के लिए आभार व्यक्त किया । समझौते के अनुसार 11 मई 2021 तक कार्यरत सभी 604 कर्मियों को 24 घंटे के अंदर एक माह का वेतन दिया जाएगा। 11 मई 2021 के बाद बचे 254 कर्मियों का 24 घंटे के अंदर आधे माह का कार्य दिवस का वेतन दिया जाएगा। कार्यरत 604 कर्मियों को अनुबंध के मुताबिक तीन महीने का कार्य सम्बद्ध एजेंसी देगा। कार्यरत अन्य 254 कर्मियों जिनकी सेवा 11 मई के बाद ली गई है। उन्हें राज्य के अन्य जिलों में तीन महीने तक सेवा ली जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सम्बद्ध एजेंसी की होगी। प्रथम वेतन के बाद सभी सर्टिफिकेट और अन्य कागज एवं प्रक्रिया के बाद वेतन दिया जाएगा कार्य अवधि के अनुसार। इन सभी बिंदुओं पर अनुबंधकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल एवं आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के लोगों की सहमति है और भविष्य में आंदोलन या धरना प्रदर्शन न कर आपसी समझौते पर कार्य करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵