back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर्सेलर मित्तल ने जम्मू कश्मीर में खोला अपना पहला रिटेल आउटलेट

नयी दिल्ली , 11 फरवरी (आईएएनएस)। स्टील निर्माता कंपनियों आर्सेलर मित्तल और निप्पोन स्टील के संयुक्त उपक्रम आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया ने जम्मू कश्मीर में अपना कारोबार विस्तार करते हुए अपना पहला रिटेल आउटलेट हाइपरमार्ट खोला है। संयुक्त उपक्रम के मुताबिक हाइपरमार्ट विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों को आसानी से और शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण स्टील उत्पाद की आपूर्ति करने में सहायक साबित होगा। हाइपरमार्ट में हर प्रकार के स्टील ग्रेड उपलब्ध होगा और जम्मू कश्मीर में ग्राहकों को अपनी मांग के अनुसार उत्पाद मिल सकेगा। जम्मू कश्मीर के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने हाइपरमार्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गत एक साल में क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक विकास की गति काफी तेज हुई है। विभाग को करीब 50,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं और ऐसे में आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील के यहां आने से आधारभूत ढांचे और औद्योगिक विकास की दिशा में जरूर मदद मिलेगी। संयुक्त उपक्रम के निदेशक एवं बिक्री एवं विपणन के उपाध्यक्ष एलेन लेग्रिक्स ने कहा कि प्रीमियम उत्पाद रंेज को जम्मू कश्मीर में उपलब्ध कराये जाने को लेकर उन्हें खुशी है। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵