back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा – हिन्दुओं को जागने की जरुरत

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में उन्होंने हिन्दुओं को लेकर बड़ी बात कही है। इस वीडियो में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा कि देश में हिन्दुओं को तोड़ने की साजिश चल रही है ऐसे में हिन्दुओं को जागने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजू श्रीवास्तव कहते हैं -‘मैं शुरू से कह रहा हूं हिन्दू धर्म को डैमेज करनी की साजिश चल रही है। योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है और इसके जिम्मेदार हिन्दुओं तुम खुद हो। तुम खुद। तुम राधे माँ को तो मान लोगे, आशाराम बापू को मान लोगे, राम-रहीम को मान लोगे, लेकिन मंदिर जाने में शर्म आती हैं। कुछ हिन्दुओं को तो मैं जानता हूं जिनके पास पैसा है और अपने आप को बुद्धिजीवी समझते हैं। वे कहते हैं- कि हमें अब मंदिर -वंदिर जाने की आवश्यकता नहीं है, हमें तो सब कुछ मिल गया है। हिन्दुओं तुम लोग की समस्या यह है कि तुम हमेशा सहिष्णु रहे। सबकुछ चलता है। सबको क्षमा कर दो। हाजी अली की दरगाह चले जायेगे, वहां चादर चढ़ा देंगे। अजमेर की भी दरगाह चले जायेगे, वहां भी चादर चढ़ा देंगे। लेकिन ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम-सीता,कृष्ण भगवान्, लक्ष्मी मैया, बद्रीनाथ इन सब जगहों पर जाने में उन्हें शर्म आती है। वे सोचते है यहां तो गरीब लोग जाते है। बहुत से हिन्दुओं में बिलकुल भी एकता नहीं है।आपस में तोड़-फोड़ कर रह रहे हैं। इसका फायदा दूसरे धर्म के लोग उठा रहे हैं। अब बहुत सारे लोग शिरडी चले जाते है, साईं बाबा को मानते हैं वे वैष्णो देवी नहीं जाते। जो वैष्णो देवी जाते हैं वो तिरुपति नहीं जाते और जो तिरुपति जाते हैं उनको राम मंदिर में इंट्रेस्ट नहीं है। तो इस तरह से आपस में ही फूट पड़ी हुई है। हममें एकता नहीं है। आप खुद ही आकलन करें, खुद सोचे। दीपावली धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। दीपावली को बंद कराया जा रहा है। प्रदुषण होता है, वायु दूषित हो रही है, दीपावली न मनाये। होली ना मनाये पानी की बर्बादी होती है। राम लीला बंद हो ही गई है, ज्यादातर जगत रामलीला बंद हो गईं है। अभी तो योगी जी ने अयोध्या में अभी शुरू करवाई है। और एक खास तौर से कुछ एक धर्म के लोग हैं फिल्म के डायरेक्टर, वेब सीरीज के डायरेक्टर जो इस तरह की नापाक हरकत कर रहे हैं। चाहे वह पीके के आमिर खान हो, सैफ अली खान हो या तांडव के डायरेक्टर हो। ये सब योजनाबद्ध तरीके से कर रहे हैं। तुम लोग कितनी भी प्लानिंग कर लो लेकिन हिन्दू धर्म इतना सूक्ष्म नहीं है, जिसे तुम इसे डैमेज कर पाओ। लेकिन हिन्दुओं तुम इनको करने क्यों दे रहे हो। एक साथ खड़े हो, आगे आओ। माना कि बहुत सारे हिन्दुओं ने तरक्की कर ली है, बड़ा पैसा कमा लिया है, विदेश आते -जाते हैं, छोटी बातो में नहीं पड़ते। नहीं नहीं ये सब नहीं बड़ा दिल रखो।बड़ा दिल रखने का क्या सिर्फ हिन्दुओं ने ठेका लिया है। हिन्दु भाई -बहनों आप दूसरे धर्म का आदर करते हैं, स्वागत योग्य है ये बहुत अच्छी बात है , लेकिन अपने धर्म को तो मत भूलो , अपने धर्म को तो छोटा मत करो। आप अपने धर्म को इग्नोर कर रहे हैं। दुःख होता है। राजू श्रीवास्तव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग उनके इस बयान का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ का जलवा, दिन 3 में कमाई पहुंची ₹1.5 करोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और एक्टर वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵