back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाराबंकी के युवक ने अनोखा उपयोग कर स्कूटी में लगाया सैनिटाइज सिस्टम

– इस तरकीब से लोग हुए प्रभावित, कहा कि इसे सभी करना चाहिए इस्तेमाल बाराबंकी, 13 मई (हि.स.)। कोरोना के इस संकट भरे दौर में अगर आप इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े हैं या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाना आपकी मजबूरी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। क्योंकि ऐसे में आप अपनी मोटर साइकिल या स्कूटी में एक फव्वारा सैनिटाइजर सिस्टम लगाकर खुद के साथ-साथ भीड़ को भी सैनिटाइज कर सकते हैं। सेंसर सिस्टम होने के कारण वाहन के करीब किसी व्यक्ति के आने पर इस सिस्टम से फव्वारा निकलेगा, जिससे वह सैनिटाइज हो जाएगा। साथ ही आप-पास के लोग भी अपने आपको सैनिटाइज कर सकेंगे। जिससे काफी हद तक संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। वहीं इस सिस्टम को देखकर लोग काफी प्रभावित हुए और इसे एक अच्छी पहल बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस सिस्टम को लोगों को अपनी गाड़ियों में जरूर लगवाना चाहिये। सैनिटाइजर फव्वारा सिस्टम बनाने वाले कमेलश कुमार बंकी नगर पंचायत के उत्तरटोला के निवासी हैं। वह बीए पास और इलेक्ट्रानिक्स डिप्लोमा धारक हैं। उन्होंने करीब एक हजार रुपये की लागत से यह सिस्टम अपने सहयोगी मनोज सक्सेना के साथ मिलकर तैयार किया और इसका नाम कोरोना फाइटर रखा है। उन्होंने बताया कि इसे आईआर कैमरा, प्रेशर पंप, सेंसर और सैनिटाइजर की बोतल रखकर बनाया है। हैंडिल के पास फव्वारा के दो सिस्टम लगाए गए हैं। जैसे ही कोई भी व्यक्ति उनकी स्कूटी के सामने आता है, सिस्टम आटोमेटिक सैनिटाइजर फव्वारा फेंकेगा और वह सैनिटाइज हो जाएगा। इसके अलावा गाड़ी के भीड़ या गली में जाते ही सिस्टम सैनिटाइजेशन करना शुरू कर देगा। कमलेश के सहयोगी मनोज सक्सेना ने बताया कि स्कूटी में यह सिस्टम उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लगाया है। यह तकनीक पुलिस, चिकित्सक और डिलीवरी मैन को संक्रमण से बचाने में काफी मददगार साबित होगी। बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लोगों की हो रही मौतों ने उन्हें ऐसा सिस्टम तैयार करने के लिए प्रेरित किया है। लोग हुए प्रभावित स्कूटी में लगे इस फव्वारा सिस्टम को देखकर लोग भी काफी खुश और प्रभावित दिखे। उनका कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण में यह सिस्टम काफी कारगर साबित हो सकता है। बाजारों में होने वाली भीड़ में संक्रमण से बचाव बड़ी चुनौती होता है। ऐसे में आकस्मिक सेवाओं से जुड़े पुलिसकर्मी, चिकित्सक और डिलिवरीमैन सहित भीड़ वाले स्थान पर काम के लिए आवागमन करने वालों की यह सिस्टम मदद करेगा और संक्रमण से बचाव करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम

Advertisementspot_img

Also Read:

दो दिन से लापता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, पत्नी ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो...
spot_img

Latest Stories

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵