back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क दुर्घटना में दम्पति की मौत, कार के उड़े परखच्चे

शिमला, 24 जून (हि.स.)। अप्पर शिमला के झाकड़ी थाना अंतर्गत सराहन इलाके में एक कार के खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक दम्पति किन्नौर जिला के कल्पा की रहने वाली थी और अपने एक रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक जताने जा रहे थे। लेकिन वहां पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए औऱ दम्पति की घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया जा रहा है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि गुरुवार दोपहर 11:30 बजे दिच्चा नाला के पास चालक ने नियंत्रण खोया और कार ( एचपी25सी-1426) सड़क से फिसलकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में दो ही लोग सवार थे, जिन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। इनकी पहचान ज्योति प्रकाश (65) और शकुंतला पत्नी ज्योति प्रकाश (62) के रूप में हुई है। ये कल्पा के पवारी गांव के रहने वाले थे और सराहन के पुनरू गांव जा रहे थे। उन्होंने कहा कि झाकड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की खुशियां हुई डबल, दूसरी बार घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर जोड़ी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों का मौका आया है। कपल को...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵