back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपमुख्यमंत्री ने की समाजवादी नेता यदुनाथ सिंह के नाम पर मार्ग के नामकरण की घोषणा

मीरजापुर, 24 जून (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मांग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मीरजापुर के चुनार-राजगढ़ वाया सक्तेशगढ़ मार्ग का नामकरण ‘तू जमाना बदल’ के नायक यदुनाथ सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। अन्याय के खिलाफ सदैव आवाज उठाने वाले प्रखर समाजवादी नेता यदुनाथ सिंह चुनार से चार बार विधायक रहे। पिछले साल 31 मई की शाम उनका निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात जिले की सांसद ने चुनार तिराहा दुर्गाजी मोड़ पर यदुनाथ सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की थी एवं यदुनाथ सिंह के नाम पर एक मार्ग का नामकरण करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री से मांग की थी। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵