back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैक्सटॉशन के शिकार युवक से लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने होल्ड करवाए 89 हजार

जोधपुर, 24 जून (हि.स.)। साइबर ठगों ने अब ठगी के नए तरीकों में अब सैक्सटॉशन का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ये फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते है। उसे स्वीकार करने के उपरांत आपके पास से वीडियो कॉला आता है। जोकि पहले से ही न्यूड स्थिति में होता है। उसके अटेंड करते ही कॉलर बाद में आपको ब्लैकमेल करने लगता है। ऐसा ही एक मामला देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में शांतिप्रिय नगर में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ। उसे ठगों ने शिकार बनाया। घबराए युवक ने उनके खाते में एक लाख रुपये डलवा दिए। मगर बाद में पुलिस को सूचना दिए जाने के साथ ही हरकत में आई पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से 89 हजार रुपये होल्ड भी करवा दिया। पीडित ने इसके लिए पुलिस का आभार भी जताया। पुलिस आयुक्त जोसमोहन ने बताया कि साइबर ठग इन दिनों सैक्सटॉशन का सहारा लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। देवनगर इलाके में शांति प्रिय नगर निवासी एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। 23 जून को वह फेसबुक आईडी पर था। तब उसके पास आई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट को उसने स्वीकार किया। बाद किसी अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर वाटसअप कॉल आया। जोकि पहले से ही न्यूड कॉलर था। इस पर पीडित ने फोन काट दिया। बाद मेें किसी अन्य नंबर से कॉल आया और न्यूड वीडियो के लिए धमकाने के लिए रुपये मांगे गए। अन्यथा बदनामी कर दी जाएगी। बदनामी के डर से पीडित ने साइबर ठगों के खाते में एक लाख रुपये डलवा दिए। इस रिपोर्ट पर देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी एवं साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल राजेश कुमार ने अथक परिश्रम के उपरांत साइबर साइटों की मदद ली और पीडित के 88 हजार 910 रुपये होल्ड करवा दिए। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵