back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

88 वर्षीय वर्मा और 75 वर्षीय शकुंतला ने निभाई अपनी जिम्मेदारी

टीकाकरण केन्द्र पहुंच करवाया वैक्सीनेशन, कहा-घबराएं नहीं, टीकाकरण कराएं कटनी, 24 जून (हि.स.)। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरुवार को भी वृहद् स्तर पर वैक्सीनेशन किया गया। जिले में वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह आमजन में देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा भी प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। गुरुवार वर्मा दम्पत्ति भी उत्साह के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये अपना सुरक्षा कवच लेने माधवनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला स्थित टीकाकरण केन्द्र पहुंचे। जहां 88 वर्षीय बीपी वर्मा और उनकी 75 वर्षीय पत्नी शकुंतला वर्मा ने अपना टीकाकरण कराया। अपने अनुभव साझा करते हुये 88 वर्षीय वर्मा ने बताया कि हमें प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी लगी कि कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। हम दोनों ने वेक्सीनेशन कराने की ठानी और आज हमने कोरोना का टीका लगवाया है। हमें कोई समस्या नहीं हुई है। उन्होंने अपना सन्देश देते हुये कहा कि सभी को कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण कराना चाहिये। यह हमारी स्वयं की जागरुकता का विषय है। स्वयं के स्वास्थ्य के लिये हमें आगे बढ़कर वैक्सीनेशन कराना होगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

धनश्री वर्मा ने बताया तलाक का असली कारण, कहा- एक वक्त में वह इंसान..

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में डांसर-कोरियोग्राफर और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा ने अपनी टूट चुकी...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵