back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नकली शहद और आयुर्वेदिक सामाने बेचने के मामले में बंगाल पुलिस पहुंची दुमका

दुमका, 24 जून (हि.स.)। नकली शहद सहित आयुर्वेदिक सामान बेचने के आरोप में गुरूवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल की कुल्टी थाना की पुलिस टीन बाजार के तीन दुकानदारों से नगर थाना में पूछताछ कर दुकानों की तलाशी ली। दुकान में किसी तरह का नकली सामान नहीं मिलने पर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोददार ने बताया कि कुल्टी थाना की पुलिस ने नकली शहद के अलावा अन्य आयुर्वेदिक सामान बेचने के आरोप में पिता पुत्र को गिरफ्तार किया था। बेटे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नकली सामान टीन बाजार के तीन दुकानदारों को बेचता था। कुल्टी थाना की चार सदस्यीय टीम ने कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा था। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर टीम के सदस्यों ने दुकान में छापा मारा और पूछताछ के लिए थाना लेकर आए। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵