back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एप्पल ने कॉल सुधार के साथ आईओएस 15.1.1 जारी किया

सैन फ्रांसिस्को, 18 नवंबर (आईएएनएस)। एप्पल ने आईफोन 12 और 13 सहित आईफोन उपकरणों पर ड्रॉप कॉल को ठीक करने के लिए अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक अपडेट जारी किया है। आईओएस 15.1.1 का रिलीज, आईओएस 15.1 का एक अपडेटिड वर्जन है। आईफोन 12 और आईफोन 13 पर कॉल ड्रॉप प्रदर्शन समस्या के साथ-साथ सामान्य बग फिक्स को ठीक करता है। आईफोन 12 और आईफोन 13 यूजर्स ने हाल ही में अपने डिवाइस पर लगातार कॉल ड्रॉप का अनुभव किया है, जिससे उन्हें इनकमिंग कॉल प्राप्त करने से रोका गया है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया में एक ऑनलाइन समुदाय के एप्पल यूजर्स ने भी इसी तरह के अनुभवों की सूचना दी। एलजी यूप्लस के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी को अपने ग्राहकों के बीच शिकायतें मिली हैं और वह सटीक कारण की पहचान करने के लिए काम कर रही है। उपयोगकर्ता अब अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप से लेटेस्ट आईओएस में अपडेट कर सकते हैं। एप्पल ने हाल ही में होमपॉड के लिए डिजाइन किया गया एक नया 15.1.1 सॉ़फ्टवेयर अपडेट पेश किया है। एप्पल के रिलीज नोट्स के अनुसार, अपडेट एक समस्या का समाधान करता है जिसके कारण पॉडकास्ट होमपॉड और होमपॉड मिनी पर चलने में विफल हो सकता है। एप्पल के स्मार्ट स्पीकर अपने आप अपडेट हो जाएंगे, लेकिन यूजर्स इसे मैन्युअली कर सकते हैं। मैन्युअल होमपॉड सॉ़फ्टवेयर अपडेट करने के लिए, होम ऐप खोलें और फिर स्क्रीन के ऊपरी-बाएँ कोने में होम आइकन पर टैप करें। परिणामी पॉप-अप विंडो से होम सेटिंग्स चुनें। फिर सॉफ्टवेयर अपडेट चुनें। एप्पल की सपोर्ट वेबसाइट में इसका अधिक विवरण दिया गया है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵