back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक की तैयारियों को टेस्ट करने विश्व कप में उतरेंगे भारतीय निशानेबाज

ओसिजेक, 23 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोटर्स महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप का यहां गुरूवार से आयोजन होगा जिसमें 15 भारतीय निशानेबाज ओलंपिक की तैयारियों को टेस्ट करने के इरादे से उतरेंगे। क्रोएशिया विश्व कप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट होंगे। भारत ने पिस्टल इवेंट में पांच, राइफल में आठ और स्कीट में दो ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। भारतीय निशानेबाज ओलंपिक की तैयारियों के लिए यूरोप गए थे जहां इन्होंने पिछले महीने यूरोपियन शूटिंग चैंपिनशिप में न्यूनतम क्वालीफिकेशनस्कोर वर्ग में हिस्सा लिया था। भारत की हाई परफॉरमेंस राइफल कोच दीपाली देशपांडे ने उस चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया था। दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, संजीव राजपूत, एश्वर्य प्रताप तोमर, अपूर्वी चंदेला, अंजुम मुद्गिल, एलावेनिल वलारिवान और तेजस्विनी सावंत ने राइफल शूटिंग इवेंट में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इनके अलावा अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी, मनु भाकर, राही सर्नोबात और यशस्विनी सिंह पिस्टल इवेंट में जबकि अंगदवीर सिंह बाजवा और मायराज अहमद खान ने पुरुष स्कीट इवेंट में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग का मास्टर शूटर दिल्ली से गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ गैंग से गहरा कनेक्शन!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां 'कैप्स...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵