back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध संबंध का विरोध करने पर धारदार हथियार से काटकर मार डाला

बेगूसराय, 12 मई (हि.स.)। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशोंं का कहर लगातार जारी है। मंगलवार की देर रात भी बदमाशों ने घर पर सोये एक युवक को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साथ गांव की है। घटना का कारण अवैध संबंध का विरोध करना बताया जा रहा है। मृतक युवक सांख तरैया निवासी मो. मुताहिर के पुत्र मो. आसिफ हैै। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने तेज हथियार से हमला कर उसे मार डाला। घटनास्थल पर मौजूद जानवर की छटपटाहट एवं शोरगुल सुनकर बगल के लोगोंं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी लेकिन जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। परिजनों के अनुसार आशिफ रात में घर से खाना खानेेेे के बाद अपने डेरा पर सोने के लिए गया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे काटकर मार डाला। परिजनोंं एवं ग्रामीणों के अनुसार गांव की एक महिला लंबे समय से विभिन्न प्रकार के अवैध धंधे में लगी रहती है। करीब 15 दिन पहले आसिफ का अवैध धंधे को लेकर उस महिला से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने हत्या करवाने की धमकी दी थी तथा उसी के इशारे पर यह हत्या की गई है। उसी महिला के इशारे पर उसके गुर्गों ने घटना को अंजाम दिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की सोए अवस्था में अपराधियों के द्वारा तेज धार हथियार से हत्या की गई है सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले की छानबीन चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵