back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या : हनुमानगढ़ी के गौशाला में ईंट से कूचकर साधु की हत्या

अयोध्या, 04 अप्रैल (हि.स.)। हनुमानगढ़ी के चरण पादुका स्थान के गौशाला में नागा साधु की हत्या से राम नगरी में हड़कंप मच गया। मामले की तहकीकात के लिए इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। रविवार को अयोध्या कोतवाली के रायगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित चरण पादुका स्थान के गौशाला में महंत कन्हैया दास चेला रामवरन दास की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गयी। वे हनुमानगढ़ी के नागा साधु बसंतीय पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में नागा साधु भी पहुंच गए। मृत संत के गुरु भाई रामानुज दास चेला रामबरन दास ने आरोप लगाया है कि साधु कन्हैया दास हनुमानगढ़ी मंदिर के बगल स्थित गुलचामन बाग में भोजन के उपरांत चरण पादुका में स्थित गौशाला में सोने आते थे। जहां बीती रात गौशाला में सो रहे थे। वही उनकी हत्या कर दी गई है। इनका जमीन मकान को लेकर गोलू दास उर्फ शशिकांत दास से मुकदमा चल रहा था। गोलू दास पर संत कन्हैया दास की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोप के आधार पर पुलिस द्वारा गोलू दास को हिरासत में ले लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵