back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना मामले पर सुनवाई कर रहे जस्टिस चंद्रचूड़ हुए संक्रमित

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट में कोरोना मामले पर सुनवाई करने वाली बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के चेयरपर्सन भी हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने पूरे देश में कोरोना संकट के दौरान कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई शुरू करवाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले 10 मई को जस्टिस चंद्रचूड़ ने कोरोना मामले की सुनवाई कर रही बेंच की अध्यक्षता की थी। कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से ये सुनवाई स्थगित करनी पड़ी थी। अब इस मामले पर 13 मई को होने वाली सुनवाई भी स्थगित कर दी गई है। पिछले अप्रैल महीने में भी सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना संक्रमित हो गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵