back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : चांदनी चौक व नगर गुड़ी में सातों दिन कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध

जगदलपुर, 12 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्यो में चिन्हित जगहों पर 24 घंटे सातों दिन रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा जारी रहेगी। जगदलपुर के चांदनी चौक और दंतेश्वरी मंदिर के सामने नगरगुड़ी भवन में 24 घंटे सातों दिन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। बताते चलें कि रैपिड एंटीजन टेस्टकी रिपोर्ट 15-30 मिनट में आ जाती है। ऐसे में नए कोरोना के मामलों का पता जल्दी चल सकेगा और लोगों का इलाज तेजी से साथ किया जा सकेगा। कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 40 हजार के लक्ष्य से अधिक 60 हजारलोगों की कोरोना जांच की जा रही है। बुधवार को प्रदेश में 63 हजार 811 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 08 हजार 540 आरटीपीसीआर टेस्ट, 06 हजार 305 टूनॉट टेस्ट तथा 48 हजार 966 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵