back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हवा में उड़ने वाली पार्टी है भाजपा, उसे जमीनी हालात का अंदाज नहीं : अखिलेश यादव

लखनऊ, 12 मई (हि.स.)। आंकड़ों की हेराफेरी करके डब्ल्यूएचओ से योगी मॉडल को वाहवाही का तमगा लेने वाली भाजपा सरकार को दूसरी भयावह एवं वीभत्स तस्वीर जिसमें गंगा में बह रही लाशों को चील कौवे गिद्ध नोंच रहे हैं, श्मशान घाटों में धधकती चिताओं और अस्पतालों की चौखट पर तड़प-तड़पकर हो रही मौतों से कोई दर्द नहीं होता और नहीं संवेदना जागती है। भाजपा हवा में उड़ने वाली पार्टी है, जिसे जमीनी हालात का अंदाज नहीं हो सकता है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी छुपाने के लिए कुछ भी नैतिक-अनैतिक रास्ता अपनाने में हिचक नहीं। अच्छा हो वे इधर उधर की बात करने के बजाए बताएं कि वह गरीबों को कब तक वैक्सीन लग जाएगी? ऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाओं के जमाखोरों तथा कालाबाजारियों पर कब लगाम लगेगी? अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर ही टीकाकरण की सुविधा दी है। यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गांव की आबादी कैसे टीकाकरण को लाभ ले पाएंगे। सरकार यह भी बताए कि सबको सभी सेंटर पर मुफ्त टीका क्यों नहीं उपलब्ध है? सच तो यह है कि जैसे भाजपा सरकार कोरोना की दूसरी लहर के प्रति लापरवाह रही वैसे ही वह वैक्सीनेशन अभियान को भी महत्व दिखावे के तौर पर हल्के में ले रही है। वह ऑनलाइन के बहाने प्रदेश की बड़ी आबादी को सुरक्षाचक्र से वंचित रखना चाहती है। वैक्सीनेशन का लाभ सबको मिले इसकी फुलप्रुफ व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हवा में उड़ने वाली पार्टी है, जिसे जमीनी हालात का अंदाज नहीं हो सकता है। विपक्ष को कोसना अपनी नाकामी पर परदा डालना बचाव नहीं है। जब कोरोना की दूसरी लहर का विशेषज्ञों-वैज्ञानिकों ने अंदेशा बता दिया था तब मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक बनकर दूसरे प्रदेशों में घूमते रहे। जनता यहां तड़पकर मरने लगी। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। अगर द्वेषभाव नहीं होता तो समाजवादी सरकार के समय बनाए गए अस्पतालों को ही समय से चला दिया होता तो कोरोना संक्रमितों को मौत के मुंह से जाने से बचाया जा सकता था। अभी भी भाजपा सरकार चेत जाए तो महामारी के प्रकोप पर कुछ हद तक नियंत्रण लग सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी प्रदेशवासियों का मुफ्त में अगर वैक्सीन नहीं लगवाएगी तो समाजवादी पार्टी की सरकार सन् 2022 में हर प्रदेशवासी को यह सुविधा देगी। दुनिया की कोई भी वैक्सीन जो सबसे ज्यादा कारगर होगी और जिसकी प्रक्रिया आसान होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा। समाजवादी सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी होगीं। दवा-इलाज के बिना कोई नहीं रहेगा। हरेक के जिंदा रहने के अधिकार का पूर्ण-सम्मान होगा। समाजवादी सरकार में पूरी संवेदना के साथ प्रत्येक नागरिक को पूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19 की दुबई पार्टी में छाई ग्वालियर की तान्या मित्तल, फैंस बोलें – तान्या ही विनर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित बिग...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵