back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा छोड़ने के बाद, सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा हुए कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने सोमवार को ही त्रिपुरा विधानसभा में अपने विधायक पदों से इस्तीफा दे दिया और भाजपा भी छोड़ दी थी। इससे पहले सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने मंगलवार सुबह राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात भी की थी जिसके बाद दोनों नेताओं ने बताया कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए है। इस दौरान दोनों नेताओं के साथ कांग्रेस के पूर्वोत्तर प्रभारी अजॉय कुमार भी राहुल गांधी के आवास पर मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, कई विधायक तैयार हैं, लेकिन शायद वे तकनीकी कारणों से कुछ महीने और इंतजार करना चाहते हैं। पार्टी (बीजेपी) से सभी का मोहभंग हो गया है। मुझे लगता है कि त्रिपुरा गुजरात और हिमाचल के साथ चुनाव में जा सकता है। दोनों नेताओं ने सोमवार को ही त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद सुदीप रॉय बर्मन और साहा दोनों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा को भी भेज दिया है। इससे पहले रॉय बर्मन ने त्रिपुरा में सोमवार जानकारी देते हुए कहा था कि हम दिल्ली जा रहे हैं और शनिवार को यहां वापस आएंगे, फिर हम आपको अपने भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में विस्तार से सब कुछ बताएंगे। दिल्ली पहुंचकर मंगलवार सुबह दोनों नेताओं के राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद अब स्पष्ट संकेत था कि दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि रॉय बर्मन और साहा के करीबी सूत्रों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था दोनों जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि सुदीप रॉय बर्मन और साहा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के कड़े आलोचक रहे हैं। दोनों ही नेता साल 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। –आईएएनएस पीटीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵