जोधपुर, 11 मई (हि.स.)। वल्र्ड कौंसिल ऑफ आर्य समाज के प्रेसिडेंट स्वामी आर्यवेश के आह्वान पर वातावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से मंगलवार को सुबह आर्य वीर दल व आर्य समाज जोधपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में वैदिक यज्ञ किया। आर्य वीर दल राजस्थान के संचालक भंवरलाल आर्य, महामंत्री लक्ष्मण सिंह आर्य व अध्यक्ष हरीसिंह आर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण को मिटाने के लिए घर-घर में अग्निहोत्र करना ज़रूरी है। इसके लिए वल्र्ड कौंसिल ऑफ आर्य समाज के प्रेसिडेंट स्वामी आर्यवेश के आह्वान पर आज सुबह वैदिक यज्ञ किया गया। साथ ही पूरे विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की गई। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप





