back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना पीड़ितों के लिए अभिनेता गुरमीत चौधरी ने बढ़ाए मदद के हाथ

– अभिनेता ने की 1000 बेड वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत, पूरी टीम को कहा शुक्रिया कोरोना महामारी के बीच कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कोरोना मरीजों के लिए नागपुर में आस्था अस्पताल शुरू किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके द्वारा खोला गया अस्पताल शुरू हो चुका है। गुरमीत ने इन तस्वीरों के साथ-साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। गुरमीत ने लिखा, ‘Avengers की तरह ही हम ‘Corovangers’ हैं। जो थैनॉस और उसकी आर्मी की तरह कोरोना को मिट्टी बनाकर उड़ा देंगे। डॉ. सैयद वजहाताली और टीम के साथ मिलकर नागपुर में कोविड केयर हॉस्पिटल की शुरुआत कर दी गई है। मैं उन सभी डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद करता हूं जिनकी मदद से यह कार्य संभव हो पाया है।’ उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही गुरमीत ने एलान किया था कि वह जल्द ही पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलने जा रहे हैं। जिसे बाद में अन्य शहरों तक भी ले जाया जाएगा। गुरमीत के फैंस उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं बालीवुड की कई हस्तियां भी उनके इस जज्बे को सलाम कर रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हुई, सरकारी सेवाएं व प्रशासनिक काम-काज पर बड़ा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में शासन-प्रशासन का ढांचा बदलने जा रहा है। राजधानी की बढ़ती आबादी, बढ़ते प्रशासनिक बोझ और तेजी से बदलते शहरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...