back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेस्टइंडीज अब विश्व क्रिकेट में कभी अपना दबदबा नहीं बना सकती : एम्ब्रोस

एंटिगुआ, 11 मई (आईएएनएस)। पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने कहा है कि वेस्टइंडीज की टीम अब कभी भी विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा नहीं बना सकती है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम प्रतिस्पर्धी तो हो सकती है और रैंकिंग में भी ऊपर जा सकती है, लेकिन शायद टीम कभी भी विश्व क्रिकेट में उस तरह से हावी नहीं हो सकती, जिस तरह उनके समय थी। एम्ब्रोस ने टॉक स्पोर्ट्स लाइव से कहा, जब हम दुनिया में सबसे बेस्ट टीम थे, तो दुनिया भर में वेस्टइंडीयन गर्व से कहते थे कि हम कितने अच्छे है, क्योंकि तब हम सर्वश्रेष्ठ थे। इसलिए उन शानदार दिनों को फिर से देखना मुश्किल होगा। हां, हम प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं और आईसीसी रैंकिंग में ऊपर चढ़ सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे खूबसूरत दिन फिर देखने को मिलेंगे। एम्ब्रोस ने साथ ही कहा कि वह वर्तमान पीढ़ी का किसी भी तरह से अपमान नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, लेकिन ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को पता नहीं है कि द्वीपों और विदेशों में रहने वाले कैरेबियन लोगों के लिए क्रिकेट का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि क्रिकेट एकमात्र ऐसा खेल है जो वास्तव में कैरेबियन लोगों को एकजुट करता है। उन्होंने कहा, यह अब हमारे पास मौजूद खिलाड़ियों के प्रति कोई असम्मान नहीं है, क्योंकि हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनमें क्वालिटी है और वे महान बन सकते हैं, लेकिन हमें जो समझना है वह यह है कि मुझे नहीं लगता कि हम फिर कभी उन शानदार,असाधारण दिनों को देख सकेंगे। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵