back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने की भूटान के पीएम से टेलीफोन पर बात

अनूप शर्मा नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भूटान के प्रधानमंत्री डॉक्टर लोटे शेरिंग टेलीफोन पर बातचीत कर शुभकामनाओं और समर्थन के लिए भूटान की जनता और सरकार को धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान संकट की स्थिति ने भारत और भूटान के बीच विशेष मित्रता को उजागर किया है। साथ ही आपसी समझ और सम्मान के साथ सांस्कृतिक विरासत साझा करने और दोनों देशों के लोगों को आपस में मजबूती से जोड़ने का काम किया है। बातचीत के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ भारत के प्रयासों में सरकार और भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए भूटान के प्रबंधन में राजा के नेतृत्व की सराहना की और निरंतर प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग को शुभकामनाएं दीं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵