back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षाविद् राय को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर, 11 मई (हि.स.)। समाज को दी गई दीर्घकालीन सतत शिक्षा व अमूल्य सहयोग के साथ युवा वर्ग को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने में सहज, सरल प्रवृत्ति के शिक्षाविद विद्यासागर राय का कायस्थ समाज ही नहीं अपितु सर्व समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा दिए गए मार्गदर्शन व प्रेरणा समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश प्रभारी जोधपुर के अनिल माथुर कॉलरी ने शिक्षाविद विद्यासागर राय के निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उदयपुर संभाग अध्यक्ष डॉ. मनोज भटनागर ने कहा कि राय की क्षति शिक्षा जगत में सदैव अपूरणीय रहेगी, वे शिक्षा रत्न थे। राजस्थान कायस्थ महासभा जोधपुर संभागीय अध्यक्ष इंजीनियर निर्मल माथुर ने राय के सादा जीवन उच्च विचार को प्रेरणास्पद एवं आदर्शवान एवं अनुकरणीय बताया। महासभा के राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री गौरी शंकर भटनागर ने विद्यासागर राय की सामाजिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उदयपुर की वेद्या सावित्री देवी भटनागर, डॉ. संगीता भटनागर, जयपुर से सुमन श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय मंत्री पंकज भटनागर, जोधपुर जिला अध्यक्ष एलएन भटनागर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड चित्रांश सेवा समिति के सचिव गणेश लाल माथुर, केके माथुर ने राय के योगदान को प्रेरणास्पद बताया व 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति व परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵