back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल: हमीदिया की छठी मंजिल से कूदे मरीज के परिजनों ने लगाए सच्चाई छुपाने के आरोप

भोपाल, 11 मई (हि.स.)। हमीदिया अस्पताल के डी-ब्लॉक की 6 वीं मंजिल से कूदने से सोमवार शाम को कोरोना संक्रमित रहीश शेख की मौत हो गई थी। घटना के एक दिन बाद मंगलवार को परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रहीश शेख आत्महत्या नहीं कर सकते, उनकी हत्या हुई है। मृतक रहीश शेख के बहनोई आसिफ अली सेंट्रल लाइब्रेरी गली नंबर-2 में रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रहीश शेख आत्महत्या नहीं कर सकते। वह बहुत दिलेर व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे डॉक्टर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उनका ऑक्सीजन लेवल 98 पर आ गया है। वह अब नॉर्मल हैं। सिर्फ उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। इसके कुछ समय बाद ही पौने पांच बजे हमें अस्पताल से फोन आया कि आप जल्दी से अस्पताल आ जाइये। जब उनसे कारण पूछा तो बोले कि आप आ जाइए। हम अस्पताल पहुंचने के बाद आधे घंटे तक डी-ब्लॉक के सामने खड़े रहे, लेकिन हमें घटना के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पीछे ले जाकर घटना के संबंध में बताया। वहां मौजूद एक डॉक्टर ने बताया कि वह बाथरूम गए थे। वहां से कूद गए जबकि बाद में बताया गया कि वह खिड़की तोड़ कर नीचे गिरे। अस्पताल के डॉक्टरों के बयानों में ही विरोधाभास है। इससे साफ है कि अस्पताल प्रबंधन घटना की वास्तविकता को छिपा रहा है। आसिफ अली ने कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराने की मांग करेंगे। इसको लेकर हम वकीलों से सलाह ले रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵