back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएम ने कोविड जागरूकता चेतना रथ को किया रवाना

सहरसा,22 जून(हि.स.)। छह माह छह करोड़ कोविड टीकाकरण महाभियान के प्रति लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से पांंच चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेतना रथ मुख्य रूप से सौर बाजार, कहरा, सत्तरकटैया, पतरघट एव सोनवर्षा के पंचायतों मेंं घूम-घूम कर लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करेगा। चेतना रथ जीविका की ओर से एक्सिस बैंक के सहयोग से निकाला गया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक लोगों का टीकाकरण होना जरुरी है।टीकाकरण के लिए लोगों को जागरुक करना भी जरुरी हैं। लोग भ्रम एवं गलत में अफवाह में आकर टीकाकरण से भाग रहे हैं। लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए अपनी उपस्थिति में उस टोला के 18 वर्ष एवं इससे उपर के युवाओं सहित 45 से उपर के व्यक्तियों का टीकाकरण करायें।साथ ही टीका लेने के बाद युवाओं से उनके माता, पिता एवं परिवार के सदस्यों का टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि छह माह छह करोड लोगों को टीकाकरण अभियान के तहत जिले में लगभग तीन लाख लोगों को टीकाकरण प्रतिमाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसको लेकर सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

सोहेल खान ने हेलमेट न पहनने पर माफी मांगी, क्लॉस्ट्रोफोबिया को बताया वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान हाल ही में उस समय विवादों में घिर गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵