back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप

नागपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप शाम छह बजकर 48 मिनट पर 20 किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया। एनसीएस के पूर्व प्रमुख ए.के. शुक्ला ने आईएएनएस को बताया। उन्होंने कहा, भूकंप का स्थान गोदावरी वैली फॉल्ट सिस्टम के पास है। जोन 3 में अधिकतम 5 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा के पास जाफराबाद चक में सिरोंचा जिले में प्राणहिता नदी के किनारे झटके महसूस किए गए। गढ़चिरौली के अहेरी और आष्टी में हल्के झटके महसूस किए गए। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...