back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मूडीज ने भी विकास दर के अनुमान को घटाकर 9.3 फीसदी किया

नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 9.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। एजेंसी ने मंगलवार को देश की आर्थिक वृद्धि दर के अपने पूर्वानुमान में करीब 4 फीसदी कटौती कर दिया है, पहले उसने 13.7 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान जताया था। मूडीज ने इसके साथ ही भारत की सॉवरेन रेटिंग को भी नकारात्मक परिदृश्य के साथ बीएए-3 पर रखा है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि आर्थिक वृद्धि के रास्ते में अड़चनें, ऊंचा ऋण और कमजोर वित्तीय प्रणाली का सॉवरेन साख पर असर पड़ता है। एजेंसी का कहना है कि ‘भारत कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना का कर रहा है, जो निकट-अवधि के आर्थिक सुधार को धीमा और लंबी अवधि के विकास की गति को कम कर सकता है। एजेंसी का अनुमान है कि अप्रैल-जून तिमाही तक आर्थिक उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव रहेगा। लेकिन, वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था मजबूती से रिकवरी करेगी गौरतलब है कि इससे पहले जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर को घटाकर 10.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵