back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घरेलू क्रिकेट ने मुझे संयम रखना सिखाया : नागवसवाला

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर शामिल किए गए तेज गेंदबाज अर्जन नागवसवाला का कहना है कि घरेलू क्रिकेट ने उन्हें संयम रखना सिखाया। नागवसवाला ने कहा, घरेलू क्रिकेट से अभ्यास के लिए रूटीन की महत्ता का पता चलता है। इसके अलावा यह समझ में आता है कि अभ्यास के दौरान कैसे गेंदबाजी करनी है। अगर आप इस प्रक्रिया का सही से पालन करेंगे तो आपको मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। उन्होंने कहा, इसके लिए संयम रखना काफी जरूरी है। किसी के साथ खुद की तुलना करने का सवाल पैदा नहीं होता है। इस बारे में भी नहीं सोचना चाहिए कि किसी का चयन कैसे हुआ और मेरा नहीं हुआ। नागवसवाला ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज पाíथव पटेल को भी श्रेय दिया जो गुजरात राज्य टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने कहा, मैंने 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पार्थिव के नेतृत्व में डेब्यू किया था। वह जिस तरह खेल के दौरान अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं वो अलग स्तर का होता है। वह मुझे कहते थे कि तुम्हें बस गेंद से अपनी भूमिका पता होनी चाहिए। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵